फ्रीलान्सर क्या है?इसकी पूरी जानकारी तथा घर बैठे ऑनलाइन कमाई करने का तरीका हिन्दी में

हैलो दोस्तों आज के इस डिजिटल युग में नौकरी ,जॉब का मतलब केवल ऑफिस जाके काम करने का नहीं रहा है आज के समय आप इंटरनेट के माध्यम से तरह -तरह के कमाई का जरिया बना सकते है और उससे पैसा उपार्जन कर सकते है । अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटाप के जरिये हजार – लाख रुपये कमा सकते है और लोगो को उसका सर्विस परदान करके उसका चार्ज ले सकते है और उससे पैसा कमा सकते है जिसे फ्रीलान्सिंग कहा जाता है और इसे जो व्यक्ति करता है उसे हम फ्रीलान्सर कहते है ।

अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते है तो ये आर्टिक्ल आपके लिए होगा बने रहे और स्टेप बाइ स्टेप ध्यान से इस पढ़े लेख में सम्पूर्ण मार्गदर्शिका दिया हुआ है –

Table of Contents

फ्रीलान्सर क्या है?

फ्रीलान्सर ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है जो कंपनी में जॉब ,नौकरी स्थायी रूप में नहीं करता बल्कि जो अलग – अलग क्लाइंट्स के लिए प्रोजेक्ट के रूप में उसके काम को करता है और उसका पैसा लेता है उसे फ्रीलान्सर कहते है । वो अपने समय,फीस, और कार्यस्थल को खुद तय करता है।

अगर उदाहरण देखा जाय तो –

अगर आप लेखन ,ग्राफिक डिज़ाइनर ,विडियो एडिटिंग ,डिजिटल मार्केटिंग ,वैबसाइट आदि बनाने जानते है तो आप उस सेवा को ऑनलाइन बेच सकते है जो भी व्यक्ति उस सर्विस या सेवा को लेगा वो आपका क्लाइंट बन जाता है इस प्रकार फ्रीलान्स होता है।

फ्रीलान्सिंग कैसे काम करती है?

फ्रीलान्सिंग कुछ इस प्रकार काम करती है –

  1. आपकी स्किल क्या है
  2. फिर आता है क्लाइंट
  3. और उसके बाद भुगतान

क्लाइंट आपको अपना काम देती है जिसे आप समय से पूरा कर देते है और उस काम के लिए वो पैसा भुगतान करता है ।

कुछ जनप्रिय फ्रीलान्सिंग प्लेटफ्राम है जो बेस्ट है उसका नाम कुछ इस प्रकार है –

  • Fiverr
  • Upwork
  • Freelancer.com आदि।

फ्रीलान्सर बनने के लिए क्या – क्या सीखना जरूरी होता है?

  • लेखन यानि की कंटैंट राइटिंग

जिसके अंदर ब्लॉग,वैबसाइट,आर्टिक्ल ,आदि लिखना होता है ।

  • सर्च इंजन आप्टिमाइजेशन SEO

वेबसाइट को गूगल में रैंक कराना ।

  • ग्राफिक डिज़ाइनर

आइकॉन ,लोगो,पोस्टर,वैनर आदि को बनाना ।

  • वेब डेवोलोपमेंट

WordPress ,wix ,Bloggerआदि के माध्यम से वेबसाइट बनाना ।

  • विडियो एडिटिंग

यूट्यूब ,सोश्ल मीडिया,शॉर्ट्स,को एडिट करना विडियो बनाना आदि ।

  • डिजिटल मार्केटिंग

SEO ,सोश्ल मीडिया मार्केटिंग,ईमेल मार्केटिंग,गूगल ad आदि ।

ये सब में से किसी एक को अच्छे से सीखकर आप फ्रीलान्सर बन सकते है और घर बैठे कमाई कर सकते है वो भी आपने मन- मर्जी के मालिक बन के कमा सकते है।

फ्रीलान्सिंग को शुरू कैसे करे? एक – एक करके देखते है –

  • सबसे पहले आप किसी एक चीज मैं मास्टर बन जाइये चाहे वो विडियो एडिटिंग हो या फिर डिजिटल मार्केटिंग में हो कोई भी स्किल हो सकता है
  • उसके बाद कुछ पोर्टफोलियो बनाए कम से कम 4-5 जिसमे आप जिस चीज का सेवा दे रहे है उसका Sample हो चाहे वो विडियो हो ,लेखन हो ,लोगो हो उसका Sample जरूर डाले
  • उसके बाद अपना प्रोफ़ाइल बनाए जिसमे सभी जानकारी सही से हो और आकर्षक भी
  • फिर क्लाइंट्स को प्रस्ताव भेजे
  • जैसे ही प्रस्ताव आए समय पर उस प्रोजेक्ट को बनाके दे पहले कुछ प्रोजेक्ट का पैसा कम रखे और रेटिंग लेने की कोशिश करे
  • उसके बाद भुगतान प्राप्त करे।

फ्रीलान्सिंग से कितनी कमाई हो सकती है?

फ्रीलान्सिग में कमाई अपनी स्किल,मेहनत,अनुभव,पर निर्भर करती है ।

  • पहले – पहले अनुमानत लगभग 8000 से 15000 हो सकती है
  • माध्यम में 25000 से 60000 प्रति महिना हो सकता है
  • अनुभव के साथ ये 1 लाख भी हो सकता है हर महिना

कुछ अनुभवी कमा भी रहे है लाखो के उपर अतः आप भी कोशिश करके घर बैठे कमा सकते है।

फ्रीलान्सिंग से क्या- क्या फायदा है

  • सबसे पहले फायदा आप घर बैठे काम कर सकते है
  • समय की आजादी
  • बॉस का प्रेसर नहीं खुद का बॉस खुद
  • एक से ज्यादा क्लाइंट्स
  • असीमित पैसो का भंडार ।

फ्रीलान्सिंग के कुछ नुकसान

  • शुरुआती समय में काम मिलना बहुत ही कठिन लग सकता है
  • इसमे आय स्थिर नहीं होती है
  • खुद अनुशासन रखना पड़ता है
  • क्लाइंट्स पेमेंट में देरी हो सकती है धेर्य रखना पड़ सकता है ।

सफल फ्रीलान्सिंग बनने का क्या – क्या टिप्स है?

  • रोज कुछ नया सीखने का कोशिश करे
  • क्लाइंट्स से जो भी बात करे उसे साफ संवाद में करे
  • प्रोजेक्ट को समय से रैडि कर के दे
  • प्रॉफ़ेशन व्यवहार रखे
  • अपने किए हुये काम की सही कीमत तय करे।

निष्कर्ष

फ्रीलान्सिंग आज के समय में करियर का एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है आप अपने स्किल को अच्छे से सीखकर अपने तरीखे से घर बैठे आसानी से कमाई कर सकते है । शुरुआती में धेर्य रखना जरूरी होगा जैसे – जैसे काम करते जाएंगे अनुभव बड्ता जाएगा और आय स्थायी स्रोत बन जाएगा और आप कमा पाएंगे ।

FAQ

फ्रीलान्सर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए होता है?

कोई विशेष योग्यता तो नहीं पर एक मजबूत स्किल का होना जरूरी होता है।

क्या बिना पैसा के फ्रीलान्सिंग शुरू किया जा सकता है ?

जी हाँ ,केवल इंटरनेट और मोबाइल या फिर लैपटाप से शुरुआत किया जा सकता है।

पहली कमाई कितने दिन में संभव हो पता है?

अनुमानत समय 1-2 महीने अगर आप नियमित आवेदन करते है तो ।

क्या फ्रीलान्सिंग जीवन – भर का करियर बन सकता है?

बिलकुल हाँ , कई लोग इसे फूल टाइम करियर के रूप में करते है।

सबसे आसान फ्रीलान्सिंग स्किल कोन सी है?

कंटैंट राइटिंग ,और ग्राफिक डिज़ाइनर शुरुआत लोगो के लिए सबसे बेस्ट चॉइस है जो आसान मनी जाती है ।

क्या फ्रीलान्सिंग छत्रों के लिए सही है?

बिलकुल हाँ, छत्र पढ़ाई के साथ – साथ पार्ट टाइम फ्रीलान्सिंग कर सकते है इससे अनुभव और अतिरिक्त आय दोनों मिलते है।

क्या फ्रीलान्सिंग सुरक्षित है?

अगर आप एक भरोसेमंद प्लैटफ़ार्म को चुनते है फ्रीलान्सिंग करने के लिए तो ये बिलकुल सुरक्षित है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!