आज के इस आर्टिक्ल में हम जानेंगे Dropshipping के बारे में आज के समय में ऑनलाइन काम के जरिये लोग लाखो रुपये छाप रहे है घर बैठे तरह – तरह के ऑनलाइन काम करके जिसमे से एक नाम बार – बार सुनाई देती है जो की है Dropshipping का नाम ये एक ऐसा बिज़नस है जिसे आप बिना कोई निवेश (Investment) के भी कर सकते है जो बहुत ही प्रचलित एक बिज़नस मॉडल है तो चलिये एक -एक करके देखते है ये Dropshipping क्या है ,कैसे काम करता है,इसके फाइदा,नुकसान आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी –
Dropshipping Kya Hai?
Dropshipping ऑनलाइन माध्यम से किए जाने वाले एक ई-कॉमर्स बिज़नस मॉडल है । जिसमे आपको फ़िज़िकल रूप में कोई गोदाम या किसी भी समान का स्टॉक रखने का जरूरत नहीं पड़ती है इसे आप ऑनलाइन स्टॉक के रूप में रख कर अपने ग्राहको तक पहुँचा सकते है । जब ग्राहक आपके ऑनलाइन स्टोर से कुछ भी प्रॉडक्ट का ऑर्डर करता है तो आप उस ऑर्डर को manufacturer या सप्लायर के पास भेजते है और सप्लायर उस आइटम को ग्राहक के दिये हुये पते पर पहुँचा देता है इस परक्रिया में आप उस आइटम में अपना मुनाफा जोड़ के सप्लायर को भेजते है जब समान की बिक्री हो जाती है तो आपको आफ्ना मुनाफा मिल जाता है आपके दिये हुये बैंक खाते में जिसे आप अपने अनुसार उपयोग कर सकते है और कमा सकते है ।
आज के जमाने में हजारो लाखो लोग Dropshipping के माध्यम जैसे shopify,Amazon,Woo-commerce के जरिये लाखो रुपये कमा रहे है।
यह भी पढ़े – What Is Meta Ai
Dropshipping काम कैसे करता है?
अगर आप Dropshopping करना चाहते है तो सबसे पहले
1. आपको कम से कम एक ऑनलाइन स्टोर बनाना पड़ेगा आप एक से ज्यादा भी बना सकते है पर एक तो बनाना ही होगा । स्टोर बनाने के लिए आपको किसी भी एक Plateform का जरूरत पड़ेगा जिसके मदद से आप ऑनलाइन स्टोर खुल पाएंगे जैसे –
- Woo Commerce Website
- Shopify
- Amazon
- Flipkart
- Meesho आदि ।
अब इस स्टोर पर आपको अपना प्रॉडक्ट लिस्ट करना पड़ेगा।
2. बेस्ट सप्लायर चुनना –
आपको एक भरोसेमंद सप्लायर या manufacturer ढूँढना पड़ेगा जो बिना माथा पेची किए आपके प्रॉडक्ट को ग्राहको तक बिना जंझट के भेज दे या पहुँचा दे ,कुछ लोकप्रिय सप्लायर का नाम नीचे दे रहे है आप इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते है –
- Indiamart
- Glowroad
- Meesho
- Ali Express आदि ।
3. प्रॉडक्ट लिस्ट करना और अपना मुनाफा जोड़ना
आपको सप्लायर प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने स्टोर में प्रॉडक्ट को लिस्ट करना है और उसमे अपने अनुसार अपना मुनाफा जोड़के के प्रॉडक्ट को लिस्ट करना होता है उदाहरण के तौर पर नीचे दिये गए कॉलम को देखे –
| आइटम | सप्लायर का प्राइस | अपना मुनाफा | सेल प्राइस |
| बैग | 499 | 200 | 699 |
4. ग्राहक का ऑर्डर आना और पैसा Collect करना
अब ग्राहक आपके स्टोर पर आके प्रॉडक्ट को खरीदता है और आपको उसका पेमेंट करता है ।
5. ऑर्डर को सप्लायर को भेजना
अब आपका काम हुआ आए हुए ऑर्डर को सप्लायर तक भेजना ताकि सप्लायर प्रॉडक्ट को ग्राहक तक समय पर पहुँचा सके ।
यह भी पढ़े – Google Play Store Ka Top 10 Hidden Features
Dropshipping के फायदे
- Dropshipping करने के लिए आपको ज्यादा पैसा का जरूरत नहीं पड़ता जिससे आप आसानी से कर पाते है।
- आपको किसी भी तरह का गोदाम का खर्च या स्टॉक रखने का जरूरत नहीं पड़ती है जिससे आपका हानी होने का संभावना नहीं होता है।
- आप कही से भी इसे Manage कर सकते है चाहे आप घर में हो या बाहर
- आप इसे मोबाइल से या लैपटाप ,कम्प्युटर किसी से भी काम कर सकते है।
- आप हजारो लाखो प्रॉडक्ट अपने स्टोर पर लिस्ट कर सकते है बिना किसी ख़रीदारी के बिना पैसा के
- इस बिज़नस में रिस्क ना के बराबर है क्योकि इसमे प्रॉडक्ट को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है तो हानी होने का चान्स भी नहीं के बराबर होता है।
Dropshipping के नुकसान
- कई बार Competition के कारण प्राफ़िट मार्जिन कम हो सकता है
- प्रॉडक्ट डेलीवेरी आपके हाथ में या फिर आपके कंट्रोल में नहीं होता है सप्लायर के हाथ में होता है ।
- रिटर्न और कस्टमर सपोर्ट में प्रोब्लेम आ सकती है अगर ग्राहक प्रॉडक्ट वापस करता है तो
- Dropshipping के माध्यम से आप आफ्ना ब्रांड नहीं बना सकते है बहुत कठिन है ।
Dropshipping Business कैसे शुरू करे?
अगर आप Dropshipping बिज़नस शुरू करना चाहते है तो कुछ जरूरी चीज को ध्यान से पढ़े और स्टेप बाय स्टेप देखे –
- सबसे पहले आपको प्रॉडक्ट का रिसर्च करना पड़ेगा की कोन सा Niches,Catagory सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है जैसे Home&Kitchen ,Gadget,Fitness ,Beauti Product आदि जो सबसे Trend पर होता है
2. एक बेस्ट प्लेटफॉर्म का चुनना जरूरी हप्ता है जिसके जरिये आप Dropshipping को करेंगे जैसे वू-कॉमर्स ,अमज़ोन ,मीशों ,shopify आदि
3. उसके बाद अच्छा सप्लायर ढूँढे जिसके मदद से ग्राहक तक प्रॉडक्ट को बेचा जा सके और प्रॉडक्ट को लिस्ट किया जा सके जैसे होम apliance हो चाहे कुछ और कुछ सप्लायर का नाम जो सबसे लोकप्रिय है Ali Express ,Glowroad,Indianmart ,आदि जिसके माध्यम से आप प्रॉडक्ट को लिस्ट कर सकते है और ग्राहक तक पहुँच सकते है।
4. इसके बाद अपने स्टोर को एक अच्छे से डिज़ाइन दे ताकि देखने में आकर्षक लगे लोग विसिट करे बार बार आए
5. लास्ट प्रॉडक्ट को बेचने के लिए मार्केटिंग करना बहुत जरूरी है आप मार्केटिंग करने के लिए कुछ चीजों को ध्यान में रख सकते है जैसे
- Facebook Ads
- Instagram Ads
- Google Ads
- Seo के माध्यम से मार्केटिंग कर सकते है ।
Bharat में Dropshipping करना सही है नहीं?
बिलकुल सही है क्योकि Dropshipping अभी के समय में बहुत तेज ग्रो हो रहा है इसके कुछ कारण है –
- ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ रही है
- ई-कॉमर्स मार्केट बड़ा हो रहा है
- इंटरनेट यूजर तेजी से बढ़ रहे है
अतः सही से किया जाय तो Dropshipping एक अच्छा बिज़नस बन सकता है।
Dropshipping के लिए बेस्ट Niches
Dropshipping के लिए बेस्ट Niches कुछ इस प्रकार से है इस Niches में अगर काम किया जाता है तो रिज़ल्ट जल्दी और तेजी देखि जा सकती है –
- Home&Kitchen Product
- Fitness Product
- Beauty Product
- Mobile Accessories
- Smart Gadgets
FAQ (Frequently Asked Questions)
Dropshipping करने के लिए कितना पैसा लगता है?
अगर आप अच्छे से Professional तरीके से करते है तो 5000 से 15000 तक शुरुआती निवेस प्रायप्त होता है।
क्या Dropshipping भारत में लीगल है?
बिलकुल हाँ ,पूरी तरह से लीगल है आप बिना Tention के कर सकते है।
क्या Dropshipping से सही में पैसा कमाना संभव है?
बिलकुल अगर आप सही से प्रॉडक्ट चुनते है साथ में अच्छी मार्केटिंग करते है तो अच्छी कमाई संभव है।
Dropshipping के लिए सबसे बढ़िया Plateform कौन सा है?
Shopify ,Woocommece ,Amazon,Meesho ये Dropshipping के लिए बढ़िया Plateform है।
Dropshipping के लिए Best सप्लायर कौन सा है?
Indianmart,Aliexpress,Glowroad सबसे बेस्ट है।
यह भी पढ़े – Unreserved Ticket Kaise Kate Mobile Se
निष्कर्ष
इस प्रकार आपने इस आर्टिकल में dropshipping के बारे में जाना की ये कैसे काम करता है , Dropshipping क्या है,इसके फायदे और नुकसान के बारे में तो अगर आप सही प्रॉडक्ट को चुनते हो और मार्केटिंग करते हो Dropshipping से अच्छी कमाई किया जा सकता है।