भारत में सरकारी नौकरी तथा कंपनी में जॉब करने वाले सभी कर्मचारियो को PF (Provident Fund) दिया जाता है जो की एक महत्वपूर्ण चीज माना जाता है जो कर्मचारियो का एक बचत योजना के रूप में देखा जाता है जो कर्मचारी पैसा जमा नहीं कर सकता है उनके लिए और अच्छा हो जाता है की उन्हे भावीष्य के लिए सुरक्षित जमा राशि के रूप में रह जाता है जो उन्हे भविष्य मे काम आ सकता है इसी चीज को देखते हुए सरकार ने ये योजना शुरू किया था ताकि कर्मचारियो का भविष्य सुरक्षित रहे ये योजना 1952 में Employee’s Provident Funds And Miscellaneous Provisions Act, 1952 के तहत लागू किया गया था ।
बहुत सारे लोगो को पता ही नहीं है की PF के पैसा को कैसे निकाला जाता है ,PF खाता को कैसे खोले ,कैसे Check करे ,UAN को कैसे खोले और उसका क्लैम कैसे करे इस आर्टिक्ल के माध्यम से हम आज यही सीखेंगे की पीएफ़ खाता को कैसे खोले और इस विषय की सम्पूर्ण जानकारी हिन्दी में स्टेप बाय स्टेप ध्यान से पढ़े –
PF Khata Kya Hota Hai?
PF खाता Employees Provident Fund (EPF) सरकार के द्वारा कर्मचारियो की लिए बनाए गए एक बचत योजना है जो की Employees Provident Fund Organisation (EPFO) द्वारा संचालित किया जाता है जो 1952 में किया गया था ।
इस योजना के तहत कर्मचारियो की बेसिक सैलरी का 12% कर्मचारियो का होता है जो हर महिना उसके पीएफ़ खाते में जमा किए जाते है और कंपनी के तरफ से भी 12% राशि कर्मचारियो के पीएफ़ खाता में जमा किया जाता है जिसमे पेंशन योजना के तरफ से कंपनी द्वारा दिये गए 12% हिस्सा को दो भागो में बाँट दिया गया है जो कुछ इस प्रकार है –
| कंपनी का योगदान | प्रतिशत |
| EPF (Employees Provident Fund) | 3.67 |
| EPS (Employees Pension Fund) | 8.33 |
इस योजना को 16 नवम्बर 1995 को पीएफ़ खाता के साथ जोड़ दिया गया था जिसके तहत कर्मचारियो को बुढ़ापे के समय मदद मिल पाएगा इस चीज को देखके जो बहुत बढ़िया माना जाता है।
EPF और EPS के कुछ मुख्य विशेषताएं
| EPF (Employees Provident Fund) | EPS(Employees Pension Scheme) |
| कर्मचारी और कंपनी दोनों का योगदान | परिवार को सुरक्षा |
| सुरक्षित सरकारी योजना | कंपनी द्वारा 8.33% दिया जाता है |
| हर साल ब्याज मिलता है | वृद्धावस्था में आर्थिक सहारा प्रदान करना |
| रिटायरमेंट के समय बड़ी राशि मिलती है | रिटायरमेंट के बाद नियमित आय |
| जरूरत पड़ने पर पैसा निकाल सकते है | आर्थिक स्थिरता |
PF खाता खुलने के लिए जरूरी दस्तावेज
पीएफ़ खाता खोलने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज इस प्रकार है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट नंबर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
यदि आप किसी कंपनी के अंडर नौकरी या जॉब करते है तो आमतौर पर कंपनी खुद ही आपके लिए PF खाता खुलवा देती है ।
PF Khata Kaise Khole? तथा UAN Activation कैसे करे?
अगर आप किसी कंपनी में काम करते है और आपकी सैलरी पीएफ़ के डायरे में आती है तो कंपनी आपको खुद के तरफ से Pf खाता बना के देती है।
जिसे चालू करने के लिए कंपनी के तरफ से आपको UAN (Universal Account Number) दी जाती है
आपको सबसे पहले EPFO पोर्टल पर UAN एक्टिवेट करना होता है
जिसके बाद मोबाइल नंबर या आधार नंबर ,Uan नंबर ,पासवर्ड ,Capture code डालके UAN को एक्टिवेट करना होता है
उसके बाद OTP (One Time Password) डालना होता है आपका UAN खाता एक्टिवेट हो जाता है
आपको फिर से UAN नंबर और बनाए गए पासवर्ड को Fillup करके लॉगिन कर लेना होता है
आपका PF खाता चालू हो जाता है।
यह भी पढ़े – Dropshipping क्या है पूरी जानकारी हिन्दी में
PF खाता में आधार,पैन,बैंक खाता लिंक कैसे करे?
पीएफ़ खाता में आधार, पैन,बैंक खाता लिंक करने के लिए कुछ स्टेप का पालन करना पड़ता है जो कुछ इस प्रकार है –
- सबसे पहले EPFO के पोर्टल पर लॉगिन करे
- अपना UAN नंबर और पासवर्ड को भरे ,Capture Code को भरे,
- आए हुये OTP को दर्ज करे
- उसके बाद Left Side में तीन डॉट है उसपर क्लिक करे
- Manage वाले ऑप्शन पर जाए
- फिर Kyc ऑप्शन पर जाय
- एक – एक करके आधार,पैन,बैंक अकाउंट डिटेल्स को भरे और Verify करे
- कुछ दिन के भीतर Kyc अपडेट हो जाती है,और लिंक हो जाती है।
PF पासबूक और Balance को कैसे चेक करे ?
पीएफ़ पासबूक और बैलेन्स को चेक करने के लिए कुछ स्टेप को Follow करे –
- पीएफ़ बैलेन्स को चेक करने के लिए लेफ्ट साइड तीन डॉट पर क्लिक करे View वाले ऑप्शन पर क्लिक करे
- या डाइरैक्ट पासबूक वाले ऑप्शन में भी क्लिक कर सकते है
- आपके सामने Member Id का ऑप्शन खुल के आ जाएगा
- अगर आप एक से ज्यादा कंपनी में काम किए है तो आपके सामने उतने Member Id का ऑप्शन आता है
- उसमे से जिस Member Id का चेक करना है उसको सेलेक्ट कर ले
- आपके सामने पूरा पासबूक खुलके आ जाता है जिसमे आप बैलेन्स आदि सब कुछ देख सकते है।
PF से पैसा कब निकाला जा सकता है?
Pf का पैसा आमतौर पर रेटायरमेंट के समय निकाला जाता है पर अगर कुछ एमर्जन्सि,या कुछ परिस्थिति हो तो आप पैसा निकाल सकते है जैसे कुछ परिस्थिति उदाहरण के रूप में नीचे दिया हुआ है उसे देखे –
- शादी या पढ़ाई
- घर बनाने के लिए
- बिजली बिल भरने के लिए
- बीमारी में
- नौकरी छोडने के बाद
- रिटायरमेंट के समय आदि।
PF से पैसा कैसे निकाला जाता है ?
अभी के समय में पीएफ़ का पैसा निकालना बहुत ही आसान हो गया है आप जब चाहे घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल,लैपटाप,टैब से पैसा निकाल सकते है तो चलिये देखते है स्टेप बाय स्टेप –
- सबसे पहले EPFO पोर्टल पर लॉगिन करे
- UAN नंबर ,पासवर्ड ,Capture कोड डाले
- आए हुये Otp को दर्ज करे
- Left Side Bar में तीन डॉट को क्लिक करे
- Online Service पर जाए
- Claim पर क्लिक करे
- Form 31,19,10C अपने अनुसार भरे
- अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करे Verify पर क्लिक करे
- क्लैम का प्रकार चुने
- Details भरे
- SUBMIT करे।
आपका क्लैम प्रोसैस में चला जाएगा और 7 से 15 दिन के अंदर तक पैसा बैंक में आ जाएगा ।
यह भी पढ़े – Freelancer क्या है?पूरी जानकारी हिन्दी में
PF निकलते वक्त जरूरी नियम क्या है ?
- Kyc पूरी होनी चाहिए
- आधार लिंक होना जरूरी है
- बैंक अकाउंट एक्टिवेट होना चाहिए
- मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना चाहिए
PF निकालने पर Tax लगता है या नहीं ?
अगर आपके नौकरी 5 साल से ज्यादा हुआ हो तो Tax नहीं लगता है
अगर नौकरी आपका 5 साल से कम हुआ हो तो Tax लग भी सकता है।
PF खाता के फायदे क्या है ?
कुछ फायदे इस प्रकार है –
- सुरक्षित निवेश
- अच्छा व्याज
- रिटायरमेंट फ़ंड
- Tax लाभ
- जरूरत के समय उपयोग आदि ।
निष्कर्ष
इस प्रकार पीएफ़ खाता कर्मचारियो के लिए सरकार द्वारा बनाया गया योजना बहुत ही फायदेमंद है जिसमे हर महीने कुछ अमौंट काट कर खाता में डाला जाता है और कुछ पैसा कंपनी द्वारा दिया जाता है जिससे जरूरत पड़ने पर निकालके अपना काम में लगा सकता है और समय के साथ -साथ एक बड़ा धनराशि बन सकता है जिससे Emergency के समय काम आ सकता है ।
आज के इस आर्टिक्ल में हमने पीएफ़ खाता को चालू करने से लेकर पैसा निकालने तक का पूरा प्रोसैस हिन्दी में जाना ।
FAQ (Frequently Asked Questions)
PF बैलेन्स को हम किन- किन माध्यम से देख सकते है?
Sms,Missed Call ,Umang App,EPFO पोर्टल के थ्रू ।
Pf पेंशन कब से मिलती है ?
58 साल के उम्र के बाद।
पेंशन पाने के लिए कितने साल तक नौकरी जरूरी है ?
कम से कम 10 साल तक ।
Employees Pension Scheme की शुरुआत कब से हुआ था ?
16 नवंवर 1995
Pf से पेंशन में कितना प्रतिसत पैसा जाता है ?
8.33%
पीएफ़ खाता में कंपनी कितना पैसा देती है ?
3.67%
Pf योजना कब शुरू हुई थी ?
1952
PF योजना किस कानून के तहत लागू हुई ?
Employees Provident Fund And Miscellaneous Provisions Act ,1952 के तहत ।
Pf योजना कौन संचालित करता है ?
Employees Provident Fund Organisation.
Pf योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
कर्मचारियो के रिटायरमेंट और आर्थिक सुरक्षा के लिए बचत बनाना ।
क्या Pf बैलेन्स missed कॉल से भी चेक किया जा सकता है ?
हाँ ,9966044425 पर मिस्सड कॉल करके ।
Sms भेजने का सही फ़ारमैट क्या है ?
EPFOHO UAN HIN/ENG लिख कर 7738299899 पर भेज दे ।
PF बैलेन्स जानने के लिए UAN No. का होना ज़रूरी है ?
जी हाँ बिना Uan के बैलेन्स चेक नहीं किया जा सकता है ।
क्या बिना इंटरनेट के PF बैलेन्स चेक किया जा सकता है ?
जी हाँ ,SMS के द्वारा ।
PF से पैसा कितने दिन में मिलता है ?
7 से 15 दिन के बीच में ।