हैलो दोस्तों आज के इस Digital दुनिया में पैसा कमाने का अलग – अलग तरीका अपनाया जा रहा है जिसमे से एक नाम Stock Market Trading का आता है पर जब कोई Beginner Stock Market Mein Entry लेने के बारे में सोचता है तो उसके दिमाग में पहला प्रश्न आता है की – “Trading Account क्या होता है?”
तो आज इस आर्टिक्ल में ट्रेडिंग अकाउंट से जुड़ी हर एक छोटी -बड़ी तथ्य के बारे में समझेंगे जैसे की –
- ट्रेडिंग अकाउंट क्या है?
- ट्रेडिंग अकाउंट क्यो जरूरी है?
- ट्रेडिंग अकाउंट और Demat Account में अंतर
- ट्रेडिंग के प्रकार
- फायदा और नुकसान
- Beginners के लिए टिप्स
- Charges और Risk
- ट्रेडिंग अकाउंट कैसे खोले आदि ।
तो चलिये step by step देखते है
Trading Account Kya Hai?
Trading Account एक ऐसा अकाउंट होता है जिसके Through से हम share market के Share ,कोमोडिटी ,करन्सी या फिर डेरिवेटिव्स को खरीद या बेच सकते है। अगर हम आसान भाषा में कहे तो-
Trading अकाउंट = Share बाजार में ट्रेड करने का माध्यम जिसके माध्यम से हम Trade कर सकते है ।
शेयर बाजार में जब भी हम किसी भी कंपनी के शेयर को खरीदते या बेचते है तो वो ऑर्डर ट्रेडिंग अकाउंट के Through NSE या फिर BSE पर जाता है।
अगर आसान शब्दो में कहे तो ट्रेडिंग अकाउंट के बिना शेयर मार्केट आप नहीं कर सकते है।
Trading Account Kyo Jaruri Hai?
ट्रेडिंग अकाउंट जरूरी इसलिए है क्योकि –
- इसके माध्यम से हम शेयर को खरीद और बेच सकते है
- इसके माध्यम से हम Intraday और Delivery को ट्रेड कर सकते है
- ऑनलाइन तरीके से Stock Market Access पाने के लिए
- Buy और Sell ऑर्डर को तेज करने के लिए
- Live मार्केट प्राइस देखने के लिए
इसलिए Investment और Trading करने के लिए Trading Account का होना अनिवार्य है ।
Trading Account Aur Demat Account Mein Antar Kya Hai?
| Trading Account | Demat Account |
| Buy और Sell करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है | खरीदे गए शेयर को रखने के लिए जरूरी |
| ऑर्डर को Execute करने का काम करता है | Shares को सुरक्षित रखने के लिए |
| Short Term प्रयोग के लिए | Long-Term Storage |
| बाजार से जुड़ा होता है | बैंक लॉकर जैसा |
यह भी पढ़े – Lic Loan Interest or Repayment Kaise Kare online Ghar Baithe ?
Trading Account Kaise Kaam Karta Hai?
ट्रेडिंग अकाउंट काम कुछ इस प्रकार से करता है –
- जो भी बैंक अकाउंट है उस पैसा को ट्रेडिंग अकाउंट में Add करता है
- शेयर मार्केट खुलने के साथ- साथ Buy और Sell का ऑर्डर लगाते है
- Broker आपका ऑर्डर Stock Exchange तक भेजता है
- Order Match होते ही ट्रेड Complete हो जाता है
- खरीदे गए शेयर Demat Account में चले जाते है
- बेचे गए शेयर का पैसा बैंक अकाउंट में चला जाता है
इस प्रकार पूरा सिस्टम ऑनलाइन और पूरा Digital तरीके से होता है।
Trading Account Kholne Ke Liye Kya-Kya Chahiye?
इंडिया में ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए Important डॉकयुमेंट इस प्रकार है –
- पैन कार्ड (अनिवार्य )
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट
- ई-मेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
ये सब का होना जरूरी है।
Trading Account Kaise Khole?
ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए कुछ जरूरी step है जो इस प्रकार है –
1st ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले आपको Broker चुनना जरूरी होता है कुछ Trusted Broker नाम जैसे –
- Zerodha
- Upstox
- Groww
- Angel One
- Dhan आदि ।
2nd उसके बाद आप या तो Online Broker की Website या फिर App में जाकर Create ट्रेडिंग अकाउंट पर क्लिक करके
उसमे आपका Mobile No. ,Email Id डालके Otp से Verify करके Create किया जाता है और जो भी Permision मांगे उसे देना होता है
3rd अपना डॉकयुमेंट अपलोड करना होता है जैसे –
- Pan Card
- Aadhaar Card
- Bank Details
- Photo Passport Size
साथ में अपना पूरा नाम सभी तरह के डिटेल्स जो मांगा जाय उसे पूरा करना होता है ।
4th KYC Verification सबसे पहले Signature Verify होता है जो काही -कहीं Digilocker App के माध्यम से भी हो जाता है तो कहीं आपको Physical रूप में कागज में लिख कर अपलोड करना होता है उसके बाद या तो Video के माध्यम से हो या Otp के माध्यम से हो आपका Kyc Verify किया जाता है
5th Account Activation ये 24-48 घंटे के under सब कुछ Verify करने के बाद अगर सब कुछ डिटेल्स सही पाया गया तो Active हो जाता है उसके बाद आप ट्रेड कर पाते है।
यह भी पढ़े – Call Name Announcer kaise Set kare
Trading Account Mein Trading Ke Prakar
ट्रेडिंग के प्रकार कुछ इस तरह है –
- Intraday ट्रेडिंग
- इस ट्रेड में आपको शेयर को Same Day खरीदना होगा और बेचना होगा
- इस ट्रेड में Risk ज्यादा होता है इसलिए सीखने के बाद ही शुरू करे तो अच्छा है
- इस ट्रेड में जितना जल्दी लाभ है उतना ही जल्दी हानी भी हो सकती है अपने रिस्क से खेले ।
2. Delivery Trading
- इस ट्रेड में आप शेयर को लंबे समय तक के लिए रख सकते हो
- ये ट्रेड Beginners के लिए Safe माना जाता है
- इस ट्रेड में लाभ धीरे – धीरे होता है वैसे ही हानी भी धीरे – धीरे होता है सही Strategies के साथ अगर लगाया जाय तो लाभ होने का संभावना ज्यादा होता है।
3. Swing Trading
- इस ट्रेड को आप कुछ दिन या कुछ हप्ता के लिए Hold कर सकते है
- इसमे हानी मध्यम मान सकते है
4. Futures & Option Trading (F&O)
- ये ट्रेड Advanced Trading के लिए ठीक है
- इसमे जितना ज्यादा लाभ है उतना ही ज्यादा हानी भी है ।
Trading Account Ke Charges Kis Trah Ka Hota Hai?
ट्रेडिंग अकाउंट के Charges कुछ इस प्रकार का होता है –
- Brokerage Charges
- AMC (Annual Maintenance Charge)
- STT (Securities Transaction Tax)
- GST (Good & Service Tax)
- Exchange Charge
नोट :-अलग – अलग ब्रोकर के चार्ज अलग होता है ।
Trading Account Ke Fayde
- ऑनलाइन घर बैठे ट्रेडिंग करने का सुविधा
- कम पैसो से शुरुआत कर सकते है
- तरह – तरह के बाज़ार को Access कर सकते है
- Fast Execution होता है
- घर बैठे शेयर को खरीद बिक्री कर सकते हो
- जब मन करे तब इन्वेस्ट कर सकते हो
Trading Account Ke Nuksan
- Market में रिस्क है
- Loss होने की संभावना हो सकती है
- Overtrading से खतरा हो सकता है भरी -भरकम
- Beginners के लिए कन्फ़्युशन हो सकता है
- बिना जानकारी के ट्रेडिंग करना नुकसान हो सकता है
- लालच से बचके रहना चाहिए होगा नहीं तो लत लग सकती है
Beginners के लिए सही सलाह
- पहले सीखे फिर पैसा लगाए सुरक्षित रहेगा
- अगर शुरुआत है तो Delivery ट्रेडिंग से शुरू करे
- Stop Loss जरूर लगाए हर ट्रेड में
- लालच से बचके रहे Over Trading से बचे
- फालतू के Fake टिप्स के चक्कर में न पड़े
- Broker Apps को हमेशा Lock करके रखे
- किसी को कुछ जानकारी न दे जैसे Folio No. आदि ।
Conclusion निष्कर्ष
Trading Account शेयर बाज़ार का पहला कदम है जिसके बिना शेयर बाज़ार में इन्वेस्ट आप नहीं कर सकते है और अगर आप सही जानकारी के साथ और धेर्य , Descipline बनाए रख सकते है तो यह एक अच्छा Income Source बन सकता है ।
FAQ (Frequently Ask Questions)
क्या शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के लिए ट्रेडिंग अकाउंट जरूरी है ?
हाँ , शेयर मार्केट के लिए ट्रेडिंग अकाउंट जरूरी है।
क्या ट्रेडिंग अकाउंट Safe है ?
बिलकुल Safe है ।
क्या मोबाइल से ट्रेडिंग कर सकते है ?
हाँ , ब्रोकर एप्प से आसानी से ट्रेड कर सकते है ।
Trading Account कैसे खोले?
Sebi रजिस्टर्ड ब्रोकर की वैबसाइट या एप से ।
ट्रेडिंग और डिमेट में फर्क क्या है ?
ट्रेडिंग से खरीद – बिक्री की जाती है और डिमेट से शेयर को स्टोर कर सकते है ।