ABHA Card (Ayushman Bharat Health Account) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल हेल्थ आईडी है। यह कार्ड आपके सभी मेडिकल रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से ऑनलाइन स्टोर करने में मदद करता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि ABHA Card Kaise Banaye, तो इस लेख में हम आपको मोबाइल से घर बैठे ABHA कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।
ABHA Card Kya Hai?
ABHA (Ayushman Bharat Health Account) एक 14 अंकों की यूनिक हेल्थ आईडी है जो आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत जारी की जाती है। इस आईडी के माध्यम से नागरिक अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकते हैं।
ABHA Card Ke Fayde
- सभी मेडिकल रिकॉर्ड एक ही जगह सुरक्षित रहते हैं।
- डॉक्टर आपकी अनुमति से मेडिकल हिस्ट्री देख सकते हैं।
- अस्पताल में बार-बार दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती।
- देशभर के ABDM नेटवर्क से जुड़े अस्पतालों में उपयोग किया जा सकता है।
- पूरी प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है।
- हेल्थ रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से मैनेज करना आसान हो जाता है।
यह भी पढे – घर बैठे ऑनलाइन 500 रोज कैसे कमाए?
ABHA Card Banane Ke Liye Jaruri Documents
ABHA कार्ड बनाने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- ड्राइविंग लाइसेंस (वैकल्पिक)
- सक्रिय मोबाइल नंबर
Mobile Se ABHA Card Kaise Banaye?
यदि आप घर बैठे अपने मोबाइल से ABHA कार्ड बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

- सबसे पहले ABHA App को Install करे ।
- Install करने के बाद उसे Open करे जैसे ही Open होगा नीचे दो ऑप्शन दिखेगा Register और Login का
- आपको सबसे पहले Register वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- जो पेज खुलकर आयेगा उसपर सबसे नीचे Create Now का एक ऑप्शन मिलेगा उसपर क्लिक करे
- एक नया पेज खुलेगा जिसपर Aadhaar Number डालना होगा जिसका Abha Card बनाना है उनका
- नीचे I agree का एक छोटा सा बॉक्स मिलेगा वहाँ क्लिक करना है एक सही का साइन हो जाएगा
- उसके बाद Next बटन को प्रैस करना है
- दूसरे पेज पर दो ऑप्शन दिखेगा आधार Otp जिसमे मोबाइल नंबर लिंक होगा और दूसरा Face के Through जिसका आभा कार्ड बन रहा है उनका
- अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक है तो पहला वाला ऑप्शन पर क्लिक कीजिएगा और अगर लिंक नहीं है तो दूसरा वाला ऑप्शन चुनिएग Face Auth वाला
- Face Authentication वाला ऑप्शन अगर चुनते है तो सबसे पहले आपको Aadhaar Face Rd वाला App को पहले मोबाइल में Install करना पड़ेगा

- फिर Chekbox पर टिक करके Proceed करना है
- आपके पास next पेज पर कमेरा खुल जाएगा जहां आपको अपना face दिखाना है और आँख को Blink करना है दो -दो बार लगातार आपका फोटो Detect हो जाएगा
- फिर दूसरे पेज पर आपका मोबाइल नंबर खोजेगा आप जिसमे नंबर पर Otp चाहिए वो नंबर डाल सकते है डाल कर Continue बटन पर क्लिक कर दे Otp आयेगा डाल देना है
- आपका आभा कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा अब आप इसे Download कर सकते है।
Image Refrence नीचे दिया गया है जिससे आपको हेल्प मिल सकती है –



ABHA Card Download Kaise Kare?
यदि आपका ABHA कार्ड पहले से बना हुआ है, तो उसे डाउनलोड करने के लिए:
- ABHA APP पर जाएं।
- Login विकल्प चुनें।
- ABHA Number या Aadhaar या मोबाइल नंबर जिस नंबर से आभा कार्ड बनाए थे
- OTP Verify करें।
- उपर Profile वाले फोटो पर क्लिक करे
- Download बटन पर क्लिक करें
- Share या डाउनलोड कर लें।
इमेज refrence से हेल्प ले सकते है –


Abha Card Ko Digilocker Mein Kaise Save Kare?
सबसे पहले Digilocker App को खोले
Home Tab पर जाए थोड़ा उपर की ओर स्क्रॉल कीजिये Digilocker Utility ऑप्शन में आपको ABHA का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक करे
दूसरे पेज पर FETCH ABHA CARD बटन पर टेप करे
Mobile Number ,Abha Number ,या Abha Address पर कोई एक पर क्लिक करे Continue बटन पर प्रैस करे
OTP Verify kare
आपका आभा कार्ड Show होने लगेगा इसे आप Issued वाले टेब पर जब चाहे देख सकते है शेयर कर सकते है Download कर सकते है।
यह भी पढे – डिजिटल गोल्ड कैसे खरीदे पूरी जानकारी हिन्दी में
ABHA Card Banane Mein Kitna Samay Lagta Hai?
ABHA कार्ड बनाने में सामान्यतः 2 से 5 मिनट का समय लगता है। यदि आधार नंबर और मोबाइल नंबर सही हैं तो प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाती है।
Kya ABHA Card Banane Ke Liye Fees Lagti Hai?
नहीं, ABHA कार्ड बनाना पूरी तरह से मुफ्त है। इसके लिए सरकार द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
ABHA Card Eligibility
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- वैध आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए।
ABHA Card Se Jude Mahatvapurn Sawal (FAQ)
Q1. ABHA Card Kya Hai?
ABHA एक डिजिटल हेल्थ आईडी है जो आपके मेडिकल रिकॉर्ड को ऑनलाइन सुरक्षित रखने में मदद करती है।
Q2. ABHA Card Banane Ke Liye Kya Aadhaar Jaruri Hai?
नहीं, आप ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से भी ABHA कार्ड बना सकते हैं।
Q3. ABHA Card Kitne Din Mein Banta Hai?
ABHA कार्ड तुरंत बन जाता है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 2 से 5 मिनट लगते हैं।
Q4. Kya ABHA Card Free Hai?
हाँ, ABHA कार्ड पूरी तरह मुफ्त है।
Q5. Kya ABHA Card Download Kiya Ja Sakta Hai?
हाँ, ABHA Portal से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।
निष्कर्ष
ABHA Card भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण डिजिटल हेल्थ पहल है। यदि आप अपने मेडिकल रिकॉर्ड को सुरक्षित और ऑनलाइन रखना चाहते हैं, तो आज ही अपना ABHA कार्ड बनाएं। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की सहायता से आप केवल कुछ मिनटों में घर बैठे ABHA कार्ड बना सकते हैं।
